भारत विकास परिषद की नई कार्यकारणी घोषित,अतुल अध्यक्ष

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:भारत विकास परिषद की नई कार्यकारणी की घोषणा कर दी गयी| नए पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने और संगठित रखने की जिम्मेदारी दी गयी है|
शहर के कादरी गेट स्थित एक गेस्ट हॉउस में संगठन की तरफ से पिकनिक परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया| जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में 12 यूपी बटालियन एनसीसी के कर्नल राजीव नेगी व महिला थानाध्यक्ष विनीता सारथी रहे| इस दौरान नई कमेटी की घोषणा की गयी| जिसमे अतुल रस्तोगी अध्यक्ष,कोषाध्यक्ष नीरज मिश्रा व सचिव देव कुमार आर्य को बनाया गया| इस दौरान संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे|