भारत माता की रक्षा के लिए हर घर से जाये एक बेटा

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:भारत पाक युद्ध के दौरान शहीद हुए वीर जबानो को याद करने के साथ ही साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी| युद्ध में शहीद हुए जनपद के 31 जबानों को भी भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी|
शहर के खतराना स्थित एक विधालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदार भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय संरक्षक बॉबी दुबे ने की| गोष्ठी में बताया गया की सन 1971 में हुए भारत पाक युद्ध के दौरान जनपद के 31 जबान शहीद हुए थे| जिसमे एक नाम रघुनाथ शरण का भी था| सभी शहीद जबानों को 31 दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी गयी| बॉबी दुबे ने कहा कि देश सेवा के लिए हर परिवार से एक बेटा भारत माता की सेवा के लिए जाए|
इस दौरान अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ,रितेश शुक्ला,अरविन्द शुक्ला,सोनी शुक्ला,हाफिज पुत्तन मियाँ,अंकुर श्रीवास्तव व रवि मिश्रा ने भी अपने विचार रखे| कार्यक्रम का संचालन मानवाधिकार संरक्षण के जिलाध्यक्ष आदित्य दीक्षित ने की| राममुरारी शुक्ला,ऋषि तिवारी,अतुल दुबे,सोनू कुशवाह,माधुरी देवी आदि रहे|