भाजयुमो बढ़पुर की कमेटी घोषित

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की बढ़पुर मंडल की जिला कमेटी की घोषणा कर दी गयी| पदाधिकारियों को आगामी लोक सभा चुनाव के लिये तेजी से लगने की सलाह दी गयी है|
बढ़पुर मंडल के अध्यक्ष शिवम दुबे ने बेबर रोड के निकट एक होटल में कमेटी की घोषणा कर दी | जिसमे पंकज पाल, शिवम कटियार, पुष्पेन्द्र शर्मा, राजू राजपूत को उपाध्यक्ष बनाया गया है| अनुज शर्मा को महामंत्री, शशांक द्विवेदी, रामबाबू कुशवाह, मल्लू कठेरिया, रिंकू शाक्य को मंत्री बनाया गया है| राहुल उपाध्यय को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है| वही परमजीत को सदस्य बनाया गया है|
मनोनीत सभी पदाधिकारियों को आगामी 17 नवम्बर को बाइक रैली में भीड़ जुटाने की सलाह दी|
जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी राजन सिंह ने रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिये सभी को लग जाने की सलाह दी| जिला महामंत्री अंकुर मिश्रा, अभय प्रताप, नमामि गंगे प्रकल्प के नगर सह संयोजक अनूप तिवारी आदि रहे|