भाजयुमो ने किया रेलवे स्टेशन साफ

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP सामाजिक

फ़र्रुख़ाबाद: बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेश नेत्रत्व के आवाहन पर कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत अभियान चलाकर रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान चलाया|
कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया| कार्यकर्ताओं ने एक सुर मे कहा ना गंदगी करेंगे ना किसी को करने देंगे कार्यकर्ताओं ने लगभग आधा घंटे झाड़ू लगायी| कार्यकर्ताओं ने मौके पर मौजूद लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया| जिला संयोजक अंकुर मिश्रा, फतेहगढ़ संयोजक रानू दीक्षित,बढ़पुर संयोजक शिवम दुबे, नगर उपाध्यक्ष भाजपा गौरव कटियार ,नगर मंत्री गुंजन अग्निहोत्री, रजनीश मिश्रा , अमन गुप्ता, सोहित कटियार, शरद शुक्ला, शिवम सिंह, तरित श्रीवास्तव व अंशु दुबे आदि रहे|
आतिशबाजी चलाकर बनाया शौर्य दिवस
बीजेपी जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, रामवीर शुक्ला, मंडल अध्यक्ष रामवीर चौहान आदि ने फतेहगढ़ में आतिशबाजी चलाकर सेना के जबानो को नमन किया| इस दौरान सर्जिकल स्ट्राइक की शौर्य गाथा को याद किया गया|