भाजयुमो की कार्यशाला में सिखाया जायेगा लोकसभा फतेह के गुर

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP सामाजिक

फर्रुखाबाद:भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा 6 जनवरी को होने वाले युवा मोर्चा क्षेत्रीय कार्यशाला कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई| कार्यक्रम में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे| कार्यशाला फर्रुखाबाद में आयोजित की जाएगी|
नगर के कादरी गेट पर स्थित भाजपा के कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में युवा मोर्चा प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष भास्कर द्विवेदी ने बैठक में बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजयुमों की मुख्य भूमिका है| उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अभी से संगठन को मजबूत करने एवं चुनावी तैयारी में जुड़ना चाहिए| भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मयंक बुंदेला ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व में 12 जनवरी से लेकर 2 मार्च तक युवा मोर्चा के कार्यक्रम तय किए गए हैं| भाजयुमो कार्यकर्ताओं से कहा गया कि आगामी चुनाव के लिए युवाओं को भाजपा से जोड़ने का कार्य करें| इस दौरान जिला उपाध्यक्ष पियूष त्रिपाठी, राजन सिंह,अरुण प्रताप सिंह, भोले गंगवार, पिंटू राठौर,मंडल अध्यक्ष शिवम दुबे व अमन गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे|