भाजपा व सपा की जबाबी तहरीर,दिगम्बर व विमल सहित कई नामजद

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद:दि फर्रुखाबाद डिस्ट्रिक कोआपरेटिव फतेहगढ़ में आयोजित होने हुई सामान्य निकाय की वार्षिक साधारण सभा में जमकर मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में दोनों तरफ से जबाबी तहरीर दी है| जिसमे बीजेपी नेताओं की तरफ से दी गयी तहरीर में हरिजन उत्पीडन के आरोप भी लगाये गये है| वही सपा नेताओं ने एएसपी को ज्ञापन भी सौपा| बैंक अध्यक्ष ने जान लेवा हमला करने और तोड़फोड़ करने के मामले में दो नाम जद और 200 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है|
बीजेपी नेता वीरेंद्र कठेरिया ने दी गयी तहरीर में कहा है कि वह अपने साथी विमल कटियार और रामवीर सिंह चौहान के साथ बैक की बैठक में गया था| उसी समय जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर दिगम्बर सिंह यादव पुत्र जगह सिंह,दिग्विजय सिंह पुत्र दिगम्बर सिंह निवासी नन्दे नगला मढ़पुरा हाल पता इंदरगढ़ कन्नौज,अभिषेक यादव पुत्र ओमकार सिंह निवासी न्यामतपुर मऊदरवाजा व अज्ञात लोग आये और विमल कटियार को भीतर से मारते हुए गेट तक लाये| उसी दौरान वीरेंद्र कठेरिया और रामवीर ने विरोध किया तो उन्होंने जातिसूचक गाली दी| दिगम्बर से अपनी रिबल्बर से रामवीर का सिर फोड़ दिया| जब अन्य साथी बचाने दौड़े तो वह घर के भीतर घुस गये| बीजेपी नेताओं ने प्रभारी निरीक्षक को तहरीर दी|
वही सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी व सपा जिला महासचिव मंदीप यादव,महानगर अध्यक्ष विजय यादव,मुन्ना यादव,सयुस अध्यक्ष जितेन्द्र यादव,अनिल मिश्रा आदि सपा नेता पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव के साथ एएसपी त्रिभुवन सिंह ने मिले और उन्हें ज्ञापन सौपा| सपा नेताओं ने मांग की है की घटना में कठोर कार्यवाही होनी चाहिए|
बैंक के अध्यक्ष की तरफ से भी कोतवाली प्रभारी को दी गयी तहरीर में कहा है कि रविवार को जिला सहकारी बैंक में साधरण सभा थी| जिसमे बैंक के साधारण सदस्यों के द्वारा भाग लिया जाना था| सुबह 9 बजे से सदस्यों की उपस्थिति दर्ज करायी जाने लगी| 10 बजे तक 112 सदस्य अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके थे| उसी दौरान भाजपा पदाधिकारी विमल कटियार व वीरेंद्र कठेरिया के नेतृत्व में लगभग 200 भाजपा कार्यकर्ताओं ने ने लाठी-डंडो से लैस होकर हमला कर दिया| जिसमे बैंक संचालन दिगम्बर सिंह व शाखा राजीव कुमार जानलेवा हमले में गम्भीर रूप से जख्मी हो गये| राजीव कुमार के दोनों पैर की हड्डी टूट गयी| उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया| इस हमले में बैंक का कई कर्मियों के चोट आयी इसके साथ ही बैंक अध्यक्ष की गाड़ी को भो तोड़फोड़ की गयी|
घटना की सूचना पर पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव भी बैंक पंहुचे और छोटे सिंह यादव से बातचीत की|
प्रभारी निरीक्षक रजनेश चौहान ने जेएनआई को बताया कि तहरीर मिल गयी है| मुकदमें दर्ज किये जा रहे है|