भाजपा ने सेम पित्रोदा का पुतला फूंक की नारेबाजी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: कांग्रेस की ओवरसीज़ यूनिट के प्रमुख व गाँधी परिवार  के करीबी सेम पित्रोदा के द्वारा 1984 के दंगो को लेकर पीएम मोदी पर वयानबाजी करने को लेकर आक्रोशित भाजपा नेताओं ने उनका पुतला फुंककर नारेबाजी की|
लोकसभा चुनाव 2019 की जंग जैसे ही दिल्ली और पंजाब में पहुंची तो एक बार फिर 1984 सिख दंगों का मामला केंद्र में आ गया | कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इस मसले पर कुछ ऐसा कह दिया कि भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलने का मौका मिल गया| सैम पित्रोदा जब बीजेपी पर हमला बोल रहे थे तो 1984 के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि ’84 में हुआ तो हुआ..’ इसी पर बीजेपी ने आपत्ति दर्ज कराई है|
नगर के लाल दरवाजे पर फब्बारे के निकट क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेता एकत्रित हुए| जिसके बाद उन्होंने सेम पित्रोदा के पुतले में आग लगा दी और जमकर मुर्दाबाद की नारेबाजी की| इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, जिला महामंत्री शैलेन्द्र सिंह राठौर, रुपेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता,संजीब गुप्ता, रामवीर शुक्ला, प्रबल त्रिपाठी,मयंक बुंदेला, शिवम दुबे, अंकुर मिश्रा,शिवांग रस्तोगी,राजू गुप्ता आदि रहे|