भाजपाईयों और पुलिस में तीखी झडप,आधी रात तक चला हंगामा

FARRUKHABAD NEWS

रुपेश गुप्ता की स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित से होती नोकझोंक

फर्रुखाबाद: बीती रात लोहिया अस्पताल में भाजपा नेता राजू गुप्ता व ईसान के दोनों पक्षों में तीखी झडप की आशंका के चलते भारी पुलिस बल बुला लिया गया| वही भाजपा नेताओं ने पुलिस लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया| बाद में एसपी ने मौके पर आकर मामले को शांत किया| आधी रात तक भाजपाईयों ने जमकर हंगामा किया| शहर कोतवाली के रेटगंज निवासी राजू गुप्ता व ईसान के बीच हुए खुनी संघर्ष के बाद दोंनों पक्षों ने चार लोगों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|जिसके चलते दोनों पक्षो के सैकड़ों लोग मौके पर आ गये| उसी दौरान लोहिया गेट से ईसान समर्थकों ने कुछ अभद्र भाषा का प्रयोग कर दिया| जिससे मौके पर राजू के समर्थन में खड़े भाजपा नेता भडक गये| भाजपा नेता अंकुर मिश्रा व शिवम दुबे आदि दर्जनों भाजपाईयों ने उन्हें दौड़ा लिया| वह युवक आवास विकास के एक निजी नर्सिग होम में घुस गये| जिसके बाद भाजपाई हंगामा करते हुए अस्पाल में दाखिल हो गये|उन्होंने युवकों को बाहर निकालने का प्रयास किया| लेकिन पुलिस ने भाजपईयों को रोंक दिया| जिस पर उनकी पुलिस ने झडप हो गयी| पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर दी| पुलिस ने हंगामा कर रहे भाजपाईयों को अस्पताल से बाहर किया|भाजपाई उन युवकों को पकड़ने की मांग कर रहे थे जो लोहिया गेट पर अभद्र का प्रयोग कर भागे थे| हंगामे की जानकारी होने पर भाजपा एएसपी त्रिभुवन सिंह मौके पर आ गये|उन्होंने भाजपा नेताओं से उचित कार्यवाही का भरोसा दिया|उसी दौरान भाजपा नेताओं ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगा कर पुलिस के खिलाफ मुर्दाबाद की नारेबाजी कर दी| यह देखकर एएसपी त्रिभुवन सिंह पुलिस को लाठियां चलाने के निर्देश दिए| इसके बाद पुलिस ने भाजपा नेताओं को खदेड़ना शुरू कर दिया| भाजपा नेता रुपेश गुप्ता सड़क पर खड़े थे उन्हें स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने धक्का देकर हटाया तो वह भडक गये उन्होंने कहा की वह क्या उन्हें जानते नही है|यह देखकर भाजपाईयों व पुलिस में जमकर धक्का-मुक्की हो गयी|भाजपा नेता अंकुर मिश्रा ने आरोप लगाया की सरकार होने के बाद भी कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ खिलबाड किया जा रहा है| वह जमीन पर बैठ गये|लेकिन उन्हें कार्यकर्ताओं ने उठा लिया|रुपेश गुप्ता ने एएसपी के सामने स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित की शिकायत की| उन्होंने कहा स्वाट टीम प्रभारी शराब के नशे में है| क्या डियूटी के दौरान शराब पीना क़ानूनी रूप से बैध है| जिस पर स्वाट टीम प्रभारी व रुपेश में फिर कहा सुनी हो गयी| जिला महामंत्री शैलेन्द्र सिंह राठौर से भी पुलिस ने अभद्रता करने का प्रयास किया|मामला बिगड़नें की खबर पर एसपी संतोष मिश्रा भी मौके पर आ गये| उन्होंने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को उचित कार्यवाही का भरोसा दिया|इसके बाद मामला शांत हुआ| इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष मयंक बुंदेला आदि रहे|