भागवत कथा के रसपान से होता जीवन का कल्याण

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ मे एक सप्ताह तक श्रद्धालुओं ने अमृत वर्षा का पान किया| जिसके बाद उसका भंडारे के प्रसाद वितरण के साथ समापन हो गया|
फतेहगढ़ क्षेत्र के लोको रोड पर स्थित लोको रोड़ पर एक स्कूल में साध्वी आर्या पंडित के द्वारा भक्ति रस का प्रवाह किया गया| बीते एक सप्ताह तक चली कथा का सोमवार को हबन पूजन के साथ समापन किया गया| शाम को भंडारे का आयोजन हुआ|
कथा में परीक्षित भाजपा नेता रामवीर सिंह के साथ ही अनमोल दीक्षित आदि नें हबन पूजन किया| इस दौरान कमलेश दुबे, उमेश चंद्र दुबे, अरविंद भदौरिया, रानू दीक्षित, शिवम दुबे,  गौरव कटियार,  सुमित,  शिवांशु, अंशु दुबे (छोटू) आदि रहे।