भगवा शासन में प्रदेश हत्या,लूट व बलात्कार का शिकार:प्रसपा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देकर जिलाधिकारी मोनिका रानी को ज्ञापन सौपा| प्रसपा नेताओं ने आरोप लगाया की जब से प्रदेश व केंद्र में भगवा सरकार आयी है तभी से अपराध चरम पर पंहुच गये है| प्रदेश में हत्या,लूट बलात्कार आदि चरम पर हो रहे है|
संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ० जितेन्द्र सिंह यादव सिंह यादव के नेतृत्व में प्रसपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट सभागार में एकत्रित हुए और धरना दिया| इस दौरान पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि किसान,नौजवान,व्यापारी,मजदूर अल्पसंख्यक महिलायें आदि सभी परेशान है| महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहा है| युवा बेरोजगार घूम रहा है| जिससे अपराध में बढ़ोत्तरी हो रही है| कानून व्यवस्था दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है| दिन दहाड़े लूट,हत्या,बलात्कार की घटनायें आम हो गयी है| पेट्रोल,डीजल की बढती कीमतों से आम जनता व किसान परेशान है|
आक्रोशित प्रसपा नेताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दिया| जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय से बाहर आकर ज्ञापन लिया| ज्ञापन राज्यपाल को सम्बोधित दिया गया है| जिसमे 14 सूत्रीय मांगे हैं| इस दौरान मंडल प्रभारी रघुराज शाक्य,प्रदेश सचिव विश्वास गुप्ता,प्रदीप यादव,जिला प्रमुख महासचिव सुरेन्द्र सिंह गौर,जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप यादव टीटू,विमल यादव,राजपाल यादव,राजेन्द्र सिंह यादव,देवेन्द्र सिंह यादव आदि रहे|