भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन सुन श्रोता भाव विभोर

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद: संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा के समापन अवसर पर शनिवार को कथा वाचक मनोजानंद महाराज नें श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन सुंदर तरीके से किया। जिसको सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए। कथा में शामिल होने गये जिला पंचायत सदस्य और पूर्व सपा महानगर अध्यक्ष विजय यादव का कमेटी की तरफ से सम्मानित किया गया|
नगर के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित पांडेश्वरनाथ मन्दिर में चल रही श्रीमदभागवत कथा के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ से हाल खचा-खच भरा था| कथा वाचक व्यास मनोजानंद नें कहा कि श्रीकृष्ण की प्रत्येक लीला दिव्य है और हर लीला का आध्यात्मिक पक्ष है। श्रीकृष्ण के व्यक्तित्व के अनेक पहलू हैं। वे मां के सामने रूठने की लीलाएं करने वाले बाल कृष्ण हैं तो अर्जुन को गीता ज्ञान देने वाले योगेश्वर कृष्ण। कथा के दौरान संगीतमयी भजन भी चला, जिसको सुनकर श्रोता भक्ति के सागर में गोते लगाते दिखाई दिए।
कथा में शामिल होने पंहुचे जिला पंचायत सदस्य विजय यादव को संस्था के अध्यक्ष अरविन्द दीक्षित, संजय मिश्रा, समीर अरोरा, प्रीती तिवारी आदि नें उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया इस दौरान विजय यादव नें कहा कि भगवान अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते है। हमें प्रभु का स्मरण सच्चे एवं नि:स्वार्थ भाव से करना चाहिए।
इस दौरान राजेश मिश्रा व शैलेंद्री मिश्रा, उमाशंकर गुप्ता व सीमा गुप्ता ने मुख्य यजमान की भूमिका अदा की | सोनू शुक्ला, अमित मिश्रा, अरुण दीक्षित आदि व्यवस्था में रहे|