बाइक सबार बदमाशों ने दम्पत्ति के साथ की लूट

FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) पत्नी के साथ ससुराल से घर जा रहे युवक व उसकी पत्नी के साथ बाइक सबार बदमाशों ने लूट की घटना की अंजाम दे दिया| घटना के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| लेकिन कोई पता नही चला|
थाना जहानगंज के ग्राम बंदरखेडा निवासी शशिकांत पुत्र बलवीर सिंह अपनी पत्नी नीरू के साथ जनपद मैनपुरी के किशनी पदमनगर अपनी ससुराल गया था| जंहा से दोनों वापस अपने घर जा रहे थे| कोतवाली मोहम्मदाबाद के नवोदय विधालय के निकट बाइक सबार तीन बदमाशों ने उन्हें रोंक लिया| उन्होंने तमंचा दम्पत्ति के ऊपर रख दिया| जिसके बाद उन्होंने नीरू की चार अंगूठी, 1 चेन, छाले,टॉप्स व पांच हजार रूपये व शशिकांत की एक चेन लूट ली और मोहम्मदाबाद की तरफ फरार हो गये|
घटना की सूचना शशिकांत ने थाने में दी| सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अनूप निगम ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| उन्होंने बताया की जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही होगी|