अपडेट:वृद्ध दम्पत्ति की हत्या कर दो घरों में डकैती

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कंपिल/कायमगंज) बीती रात बदमाशों ने दो घरों में डकैती डाल वृद्ध दम्पत्ति की हत्या कर दी| घटना से पूरे इलाके में सनसनी है| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| लेकिन कोई खास तथ्य हाथ नही लगे|
कोतवाली कायमगंज के ग्राम कुबेरपुर निवासी 60 वर्षीय राशिद खां अपनी पत्नी बदरुलनिशा अपने घर में थे| उनका पुत्र वारिफ खां दिल्ली में नौकरी करता है | राशिद नगर पालिका कायमगंज से सेवानिवृत है| राशिद का घर गाँव के किनारे है| बीती रात हथियार बंद बदमाश उनके घर के दाखिल हुये| उन्होंने राशिद व उनकी पत्नी को गोलियों से मौत के घाट उतार दिया| वही गाँव के ही नसीम खां के पुत्र फहीम को डकैत बंधक बनाकर बागों में ले| डकैतों ने फहीम के परिजनों से कहा कि यदि शोर किया तो उसे गोली मार देंगे| बदमाशों ने परिजनों के साथ मारपीट की।इस घटना से ग्रामीणों में दहशत बनी हई है।
घटना की सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पंहुचा| जाँच पड़ताल की| बीते दिन ही थाना मऊदरवाजा के ग्राम नगला गुलाल निवासी होमगार्ड राजीव व उसके परिजनों को बंधक बना डकैती डाली गयी थी| अभी घटना हुये 24 घंटे हुये थे| कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया की घटना की जाँच की जा रही है|