ब्रेकिंग: मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया| एक दूसरे के साथ जमकरव मारपीट भी हुई| दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप भी लगाया है|
थाना राजेपुर के ग्राम रतनपुर पमारान निवासी विकास दीक्षित पुत्र भावे नाथ सहित तीन लोगो को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| विकास ने बताया कि उनका सड़क पर धान के पौधे पड़े होने से निकलने को लेकर परिवार के लोगो से विवाद हो गया| जिस पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये और जमकर मारपीट हुई| जिसमे तीन लोग जख्मी हुये|
दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है| फ़िलहाल घायलों को सीएचसी में भर्ती किया गया| बाद में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|