भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ बदायूँ मार्ग जाम

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन विद्युत विभाग सामाजिक

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ किसान यूनियन का गुस्सा फुट गया| अधिवक्ता व सर्वोदय मंडल के नेता लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में किसान यूनियन के नेताओं ने बदायूं मार्ग जाम कर दिया| पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो उनसे तीखी झड़प हो गयी|
मंगलवार को दोपहर तहसील परिसर के सामने किसान यूनियन के नेता जाम लगाकर सड़क पर बैठ गये| लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उनकी मांग है कि तहसीलदार शेख आलम गीर और एसडीएम युवराज सिंह का तबादला किया जाये| जो भी नया अफसर आये वह तहसील के आवासों में ही रुके| किसानो की विरासत समय पर दर्ज नही होती बिना रिश्वत लिये कोई भी काम नही होता|
उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीण बैंक व स्टेट बैंक बैंक के मैनेजर किसानो को परेशान करते है| पशुचिकित्साधिकारी अमृतपुर भी किसानो के मानक पर खरे नही उतर रहे है| कोटेदारो की शिकायत के बाद भी अभी तक जाँच शुरू नही हुई| क्षेत्र के दर्जनों ट्रांसफार्मर फूंके है| उन्हें दुरुस्त किया जाये| एसडीएम युवराज सिंह ने समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नही बनी| बाद में अफसरों के समझाने पर जाम खुल सका| संजीब सिंह, मेघराज सिंह, टिंकू कुशवाह, रामकृष्ण, इंद्रेश सिंह, मेघनाथ, विश्वनाथ, सविता सिंह व मीना सिंह आदि जाम में रहे|