भाजयुमो नेता प्रांशु पर फायरिंग,चालक के लगी गोली

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics

फर्रुखाबाद: मतदान के चलते भाजयुमो नेता पर फायरिंग कर दी गयी| गोली लगने से उनका चालक गम्भीर रुप से जख्मी हो गया| उन्होंने सपा नेताओं पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है|

भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रांशु दत्त द्विवेदी के अस्पताल में मनिहारी नुक्कड़ निवासी सचिन पुत्र विजय मिश्रा काम करता है| वह प्रांशु दत्त की गाड़ी भी चलाता है| मतदान के दौरान शाम लगभग 4:30 बजे अस्पताल बाहर थे| तभी कुछ लोगो ने फायरिंग कर दी| जिसे प्रांशु बाल-बाल बच गये| लेकिन गोली उनके कर्मचारी सचिन के लग गयी| गोली सचिन के हाथ में लगी| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया |उसे हरिदत्त द्विवेदी के अस्पताल में भर्ती किया गया |

प्रांशु दत्त द्विवेदी ने बताया की सपा समर्थको ने उनके ऊपर जानलेवा हमला किया| जिससे वह बच गये और गोली उनके कर्मचारी सचिन के लग गयी| सूचना मिलने पर एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ सिटी शरद चन्द्र शर्मा आदि फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| एएसपी ने बताया की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|
एसपी का पुतला फूंका नारेबाजी, स्वाट टीम प्रभारी से धक्का-मुक्की
प्रांशु के कर्मचारी सचिन मिश्रा के गोली लगने की सूचना पर स्वाट टीम प्रभारी मौके पर आ गये| उनको लेकर कार्यकर्ता भड़क गये| कार्यकर्ताओ ने प्रभारी से धक्कामुक्की कर दी| वही आक्रोशित कार्यकर्ताओ ने एसपी का पुतला फूंक दिया | और उनके खिलाफ नारेबाजी की | कोतवाल संजीव राठौर के खिलाफ भी कुछ कार्यकर्ताओ ने सपाई मानसिकता का होने का आरोप लगाया|