ब्रेकिंग: बढ़पुर व्लाक प्रमुख पद पर रीता का निर्विरोध निर्वाचन तय

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BSP

फर्रुखाबाद: बीते कई महीने से बढ़पुर व्लाक प्रमुख पद के लिये चल रही कसम-कस आखिर समाप्त हो गयी | व्लाक प्रमुख पद पर अन्य कोई नामांकन ना होने से रीता यादव का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है | जिससे उनके समर्थको में ख़ुशी की लहर है|

शुक्रवार को व्लाक प्रमुख पद के लिये बढ़पुर विकास खंड कार्यालय में नामांकन होना था| जिसको लेकर सुबह से की चाक चौबंद इंतजाम किये गये थे| जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार व एसपी दयानंद मिश्रा ने सुबह की विकास खंड कार्यालय पंहुचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया| इसके बाद वह चले गये| तकरीबन 1 बजे रीता यादव अपने पति पूर्व व्लाक प्रमुख यशपाल यादव व देवर सपा नेता बॉबी यादव के साथ बढ़पुर विकास खंड कार्यालय नामांकन करने पंहुची| जंहा उन्हें व उनके प्रस्तावको को ही अंदर प्रवेश करने दिया गया|

रीता ने एआरओ सुशील कुमार उत्तम के सामने दो पर्चे दाखिल किये| जिसमे एक में प्रस्तावक सत्यपाल व अनुमोदक ह्रदेश बने वही दूसरे पर्चे में रवि प्रस्तावक व सुधीर कुमार अनुमोदक बने| तीन बजे तक पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत की पुत्रबधू के द्वारा नामांकन करने की अटकले तेज रही | उन्होंने गुरुवार को ही पर्चा दाखिल कराने की घोषणा की थी| शुक्रवार को वह तीन बजे तक नामांकन करने की बात कहती रही| लेकिन उन्होंने नामांकन नही कराया| जिससे रीता का व्लाक प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है|