ब्रेकिंग: बदायूँ मार्ग पर बाइक सबार से डेढ़ लाख की लूट

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) बाइक सबार के साथ बुलेरो सबार बदमाशों नें लूट की घटना को अंजाम दे दिया| सरेशाम हुई घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी| पुलिस अधीक्षक फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे|
थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी अनिल कुमार का कस्बे में ही प्रांची क्लीनिक है| जिस पर उनकी पत्नी डॉ० काजल बैठती है| अनिल नें बताया कि वह शहर कोतवाली क्षेत्र के मसेनी स्थित एक अस्पताल से एक लाख 30 हजार रूपये लेकर अपनी बाइक से लौट रहे थे| उसी दौरान थाना क्षेत्र के ग्राम चित्रकूट के निकट बदायूँ मार्ग पर पीछे से एक बुलेरो पर सबार होकर बदमाश आ
गये| उन्होंने  बाइक के आगे बुलेरो लगा दी| डिग्गी से नकदी निकाल कर  बदायूँ की तरफ फरार हो गये|
घटना की सूचना मिलने पर एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा, स्वाट टीम व थाना पुलिस मौके पर पंहुची| एसपी नें जेएनआई को बताया कि लूट हुई है| जाँच की जा रही है|