ब्रेकिंग: पूर्व सांसद के शीतगृह में गैस रिसाब से हडकंप

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: पूर्व सांसद के शीतगृह में सोमबार शाम अचानक अमोनिया गैस का रिसाब होनें से हडकंप मच गया| मौके पर पुलिस व दमकल पंहुची| कार्यवाही जारी कर दी गयी|
शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट चौराहे पर पूर्व सपा सांसद छोटे सिंह यादव का श्री राम कोल्ड है| जिसमे सोमबार शाम अचानक अमोनिया गैस का रिसाब शुरू हो गया| जानकारी होनें पर हड़कंप मच गया| कोल्ड के फोर मैंन सर्वेश कुमार नें सूचना पांचाल घाट चौकी पर दी| जिसके बाद सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ और दमकल मौके पर आ गयी| आस-पास रह रहे लोगों को मकान से निकल जाने की सलाह दी गयी है| छोटे सिंह यादव भी मौके पर आ गये| फोर मैंन नें पुलिस को बताया कि अमोनिया गैस का चार्जर अचानक फट गया| जिससे गैस रिसाब हो रही है|