होंडा शोरूम में लगी भीषण आग,लाखो का माल जला

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: मंगलवार शाम अचानक होंडा शोरुम में आग लगने से लाखों का माल जल गया| जिससे अफरा-तफरी मच गयी| बाद में दमकल ने पंहुचकर आग पर काबू पाया|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के नेकपुर पुल के निकट चाँदपुर निवासी सुजीत कटियार का होंडा का शोरुम है| जिसमे मंगलबार को तीसरी मंजिल पर बनी गोदाम में अचानक भीषण आग लग गयी| आग व धुआं निकलते देख मौके पर भीड़ लग गयी| पड़ोस के ग्लोवल अस्पताल में भर्ती मरीजों में भी हड़कम्प मच गया| आग इतनी भीषण थी की आग की लपटे काफी दूर से देखी गयी|
एजेन्सी मालिक व कर्मचारियों ने धुल आदि डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया| लेकिन बात नही बनी| जिससे बड़ा दमकल मौके पर आ गयी| सीओ सिटी रामलखन सरोज, चौकी इंचार्ज व टीआई देवेश कुमार मौके पर आ गये| दमकल ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया| लेकिन आग काफी भीषण थी| दमकल ने कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया|
शोरुम मालिक ने बताया कि जिस मसय आग लगी उस समय वह सेन्ट्रल जेल चौराहे के निकट थे| जंहा उन्हें कर्मचारी ने सूचना दी| जबतक वह मौके पर पंहुचे तो आग ने बिकराल रूप ले लिया| तीसरी मंजिल पर एक गोदाम बनायी गयी थी| जिस की छत पर टिन पड़ी थी| आग लगने से टिन नीचे गिर गयी| बताया जा रहा है कि अनुमानित गोदाम में रखे बाइक में लगने वाला लगभग 25 से 30 लाख का सामान जल गया|