ब्रेकिंग:पप्पू कोरी के भाई की गला रेतकर हत्या

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर)बाइक से आ रहे शातिर अपराधी पप्पू कोरी के भाई की गला रेतकर हत्या कर दी गयी| जिसमे पुलिस महकमे में हडकंप मच गया है| पुलिस ने शव को लोहिया अस्पताल में भिजवा दिया|
शहर कोतवाली के बाग़ लकूला निवासी चन्द्रभान कोरी पुत्र ठाकुर कोरी अपनी बाइक से थाना राजेपुर के ग्राम चाचूपुर के निकट आ रहा था| उसी दौरान उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गयी| घटना की सूचना मिलने पर थाना राजेपुर पुलिस के प्रभारी थानाध्यक्ष अनुराग सिंह मौके पर आये उन्होंने चंद्रभान को लोहिया अस्पताल पंहुचाया| जिसके बाद डॉ० राजकिशोर ने उसे मृत घोषित कर दिया|
घटना की सूचना मिलने पर एएसपी त्रिभुवन सिंह,शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक, पांचाल घाट चौकी इंचार्ज देवेन्द्र गंगवार के साथ ही स्वाट टीम भी मौके पर आ गयी| उन्होंने जाँच पड़ताल की| मृतक की पत्नी वेदकुमारी लोहिया अस्पताल पंहुची| उसने बताया की चन्द्रभान चाँदपुर गाँव में ही झोलाझाप चिकित्सक था|
देवकुमारी ने बताया की मृतक चद्रभान चार भाई था| सबसे बड़ा भाई चन्द्रशेर देहरादूंन रह रहा है| उससे छोटा मृतक चन्द्रभान था| फांसी की सजा पाने वाला चन्द्र प्रकाश उर्फ़ पप्पू कोरी तीसरे नम्बर का था| सबसे छोटे भाई का नाम चन्द्रभान था| मृतक के एक 9 वर्षीय पुत्री प्रतिज्ञा,4 वर्षीय आराधना व 3 वर्षीय पुत्र आरभ है| पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी है| बताया जा रहा है की तीन हमलावर थे जो घटना को अंजाम देकर फरार हो गये|
एएसपी त्रिभुवन सिंह ने बताया की जाँच की जा रही| तीन हमलावरे बताये जा रहे है| तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|