ब्रेकिंग:चौक पर दिनदहाडे बाइक सबार दबंगों ने की फायरिंग

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है| इसके बाद भी दबंगो के हौसले बुलंद है| पुलिस की कदमताल का भी उनके ऊपर कोई फर्क नही है| जिसका नमूना तब देखने को मिला जब चौक बाजार में बाइक सबार दबंग युवकों ने फायरिंग कर दी| बाद में वह तमंचा लहराते हुए फरार हो गये|
शहर कोतवाली क्षेत्र के चौक खोया बाजार निवासी विशेष शुक्ला पुत्र प्रशांत शुक्ला की खोया की दुकान है| जंहा गुरुवार को दोपहर बाद लगभग चार बजे एक बाइक पर सबार होकर तीन लोग आये और उन्होंने माहौल खराब करने के इरादे से फायर झोंक दिये| जिसके बाद आरोपी मौके से तमंचा लहराते हुए फरार हो गये|घटना के पीछे पुरानी रंजिश बतायी जा रही है|
फायर होने से भगदड़ मच गयी| घटना की सूचना पर तिकोना चौकी इंचार्ज महेश कुमार मौके पर आ गये| उन्होंने बताया कि फायरिंग हुई थी| आरोपी फरार हो गये| वह मौके पर गये थे|