गेंहू के खेत में मिली रिश्तेदारी में आये युवक की लाश

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जहानगंज)अपनी रिश्तेदारी में आये युवक की लाश मंगलवार तड़के गेंहू के खेत में पड़ी मिली| सूचना के डेढ़ घंटे के बाद पुलिस मौके पर आयी| पुलिस ने जाँच पड़ताल कर मृतक के साले सहित दो को हिरासत में ले लिया|
मिली जानकारी के मुताबिक जनपद मैंनपुरी के भोगांव लक्ष्मीपुर निवासी 38 वर्षीय ब्रजराज अपने सालें थाना कमालगंज के गोपालपुर निवासी अक्षय कुमार व गाँव रामकिशन के साथ अक्षय के साडू अरविन्द निवासी बन्थल के घर आ रहे थे| अक्षय के अनुसार वह दोनों को ग्राम बहोरिकपुर मोड़ पर छोड़ ट्रैक्टर लेकर चले आये थे| जब दोनों बन्थल पंहुचे तो ब्रजराज नही मिले| जब रात में वापस नही लौटे तो तलाश शुरू की| सुबह उनका शव ग्राम राजेपुर टप्पा मंडल में बन्थल निवासी ईंशा खां के गेंहू के खेत में पड़ा मिला| आशंका जाहिर की जा रही है कि ब्रजराज की हत्या गला दबाकर की गयी|
मंगलवार तड़के उसका शव कुछ ग्रामीणों ने पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी गयी| मौके पर मृतक के साले अक्षय कुमार के साथ रामकिशन भी मौके पर आ गये| जानकारी मिलने के डेढ़ घंटे बाद प्रभारी निरीक्षक संजीब राठौर मौके पर आये और जाँच पड़ताल शूरू की| पुलिस ने मौके से अक्षय कुमार व रामकिशन को हिरासत में ले लिया| घटना पर सैकड़ो की संख्या में भीड़ लग गयी| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है| प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जाँच की जा रही है| शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा| तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जायेगी|