बोरबेल में गिरी भैसें, जेसीबी ने खुदाई के बाद निकाले शव

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) दो भैंस अचानक बोरबेल में गिर गयी| जिससे उनकी मौत हो गयी| जेसीबी से कड़ी मसक्कत के बाद उनके शव निकाले गये| पुलिस और राजस्व कर्मी मौके पर डटे रहे|

थाना क्षेत्र के ग्राम कुरार निवासी बृजेश कठेरिया व हरजीराम पुत्र श्रीकृष्ण की भैंस अचानक बोरबेल में गिर गयी| जानकारी होनें पर ग्रामीणों भी भीड़ एकत्रित हो गयी| ग्रामीणों नें डायल 100 को फोन पर सूचना दी| सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी व लेखपाल रमाकांत गुप्ता आदि मौके पर आ गये| प्रधान पति सूबेदार सिसौदिया नें जेसीबी बुलाई| जिसके बाद खुदाई करके दोनों भैंसो के शव को निकाला गया| पशु चिकित्साधिकारी उदयराज राजपूत दोनों भैंसो के शवों का पोस्टमार्टम किया| जिसके बाद उन्हें दफना दिया गया|