बूथ संरचना का कार्य 4 सितम्बर तक पूर्ण करें कार्यकर्ता

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: आगामी लोक सभा चुनाव के लिये कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने के साथ ही पूरी ताकत के साथ चुनाव की तैयारी में लगने के निर्देश दिये गये| इसके साथ ही जल्द से जल्द बूथ संरचना का कार्य पूर्ण करने के लिये भी कार्यकर्ताओ में हवा भरने का काम हुआ|
ब्रज, कानपुर व बुन्देलखण्ड क्षेत्र के संगठन महामंत्री भवानी सिंह ने बढ़पुर के एक होटल में मंडल पदाधिकारियों, प्रवासी व प्रभारियों की बैठक ली| उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को कम वक्त बचा है| हर कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ लग जाये| हर बूथ पर जाकर बूथ की संरचना का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कर 4 सितम्बर तक पार्टी को सौप दें| उन्होंने कहा कि अटल जी ने बीजेपी को एक वटवृक्ष बना दिया है| इस वट वृक्ष के माध्यम से राष्ट का निर्माण करना है|
जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि पूरे जिले में 1260 बूथों का सत्यापन पूर्ण कर लिया गया है| सभी मंडल अध्यक्ष व प्रवासी अपने-अपने सेक्टरों में जाकर बूथ का कार्य पूर्ण करे| बैठक का संचालन महामंत्री रुपेश गुप्ता ने किया| मिथिलेश अग्रवाल, कुलदीप गंगवार, विमल कटियार, सुनील चक, वविता पाठक, संजीब गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, प्रदीप सक्सेना, डॉ० प्रभात अवस्थी, भास्कर दत्त द्विवेदी, शिबांग रस्तोगी आदि रहे|