बूथ मजबूत करने को महिला मोर्चा ने कसी कमर

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठक में बूथ पर महिला मोर्चा की आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को तैनात करने की सलाह दी गयी| साथ ही साथ फर्जी मतदाताओं को कटाने का कार्य भी करने को कहा गया|
नगर के एक धर्मशाला में आयोजित महिला मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष पूनम द्विवेदी रही| उन्होंने कहा की जल्द ही मंडल की बैठक कर बूथ पर एक अध्यक्ष व पांच सदस्यों को सदस्यता ग्रहण कराये| वही फर्जी मतदाताओं को बनने से रोंके और जो बने है उन्हें कटाने के लिये लग जाये| सांसद मुकेश राजपूत व विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने भी अपने विचार व्यक्त किये|
जिलाध्यक्ष बविता पाठक ने प्रतीक चिन्ह देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया| कार्यक्रम का संचालन चित्रा अग्निहोत्री ने किया| मीरा सिंह सुमन राठौर, सरस्वती वर्मा, रुकसाना बेगम, अनुराधा दुबे, कोमल गुप्ता आदि महिला कार्यकर्ता रही|