बूथ और सेक्टर मजबूत करें भाजयुमो पदाधिकारी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP सामाजिक

फर्रुखाबाद:(शमशाबाद) मंडल की भाजयुमो की बैठक में है कार्यकर्ताओं को सेक्टर व बूथ मजबूत करने की नसीहत दी गई| इसके साथ ही साथ बूथ और सेक्टर के कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारी का भी बोध कराया गया|
कस्बे के रमापुर जसू के एक शिक्षण संस्थान में आयोजित युवा मोर्चा शमशाबाद मंडल की बैठक में अध्यक्षता हरि गोविंद सिंह ने की| जिला उपाध्यक्ष पियूष त्रिपाठी ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से कहा कि वह सेक्टर से लेकर बूथ तक का गठन जल्द पूर्ण करें| हर सेक्टर एक-एक सेक्टर अध्यक्ष और दो-दो उपाध्यक्ष होंगे| पियूष त्रिपाठी ने कहा युवा मोर्चा सेक्टर से लेकर बूथ तक के कार्यकर्ता जोड़कर संगठन को मजबूत करें| जिससे आने वाले 2019 में युवा मोर्चा अपनी मुख्य भूमिका अदा कर सके|
जिला महामंत्री भाजयुमो अंकुर मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किये| इस दौरान संतोष कुमार,अनुज दीक्षित, शिवपाल, बृजेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे|