बूथों पर दिव्यांग मतदाताओ के आने को होंगी ट्राई साइकिलों की व्यवस्था

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव 2019 सामाजिक

फर्रुखाबाद:आगामी लोकसभा चुनाव के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे बताया गया कि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर दिव्यांगो को ले जाने के लिए ट्राई साइकिल होंगी|
कलेक्ट्रेट सभागार में कमिश्नर सुभाष चन्द्र की अध्यक्षता में आयोजित हुई| जिसमे आईजी आलोक सिंह भी रहे| कमिश्नर व आईजी ने एसपी व डीएम को निर्देश देते हुए कहा कि जिन जगहों पर पूर्व में विवाद हो चुके है उनसे सम्बन्धित अपराधी को पकड़कर जेल भेजा जाये|बूथों पर लाइट,बिजली,पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिये| इसके साथ ही साथ जिन बूथों पर बिजली की व्यवस्था नही है उन बूथों पर दो सोलर लैम्प की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये|
इसके साथ कमिश्नर ने कहा की बूथों पानी पिलाने के लिए अलग से एक कर्मचारी नियुक्त किया जाये| उन्होंने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूकता कार्यक्रम करने के निर्देश दिये| बूथों पर मतदान वाले दिन दिव्यांगो के लिए ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने के लिए कहा गया|
टिन के नीचे सुरक्षा बल रहने पर डीएम सख्त
जिलाधिकारी मोनिका रानी के साथ कमिश्नर सुभाष चन्द्र ने कमालगंज के जूनियर स्कूल में बने बूथ को देखा| इसके बाद उन्होंने आरपी कालेज में जाकर सुरक्षा बल के रुकने की व्यवस्था देखी| जिसमे उन्होंने देखा की सुरक्षा बल टिन के रुका है| यह देखकर डीएम भडक गयी| उन्होंने विधालय प्रशासन को सख्त निर्देश दिये की बिजली,पानी और शौचालयों की व्यवस्था के साथ ही साथ कमरे में रुकने की व्यवस्था करें|
जेलों का किया निरीक्षण
जिला जज जय श्रीआहूजा,जिलाधिकारी मोनिका रानी,एसपी डॉ0 अनिल कुमार आदि ने केन्द्रीय कारागार व जिला कारागार का निरीक्षण कर अवश्यक दिशा निर्देश भी दिये|