बुलेरो-ट्रेक्टर की भिड़ंत में दूल्हा सहित आधा दर्जन गंभीर

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रूखाबाद: विवाह रचाने जा रहे दूल्हा लगभग आधा दर्जन लोग बुलेरो व ट्रेक्टर की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे गंभीर हालत में लोहिया में भर्ती कराया गया। चालक की हालत जादा गम्भीर है|

कोतवाली कायमगंज के मोहल्ला गऊटोला निवासी रामोतार के 20 वर्षीय पुत्र मनोज राजपूत की बारात बुलेरो से अमृतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर निवासी विजेन्द्र राजपूत के घर जा रही थी| जंहा विजेंद्र की पुत्री राखी से उसका विवाह होना था | बारात बुलेरो से जा रही थी। जिसमें दूल्हा मनोज कुमार सहित सात बाराती और भी सवार थे। शुकरूल्लापुर के निकट ट्रक को ओवरटेेक करते समय सामने से ट्रेक्टर आ गया। जिससे दोनों में टक्कर हो गयी। दूल्हा सहित सभी बाराती गंभीर रूप से घायल हो गये। दूल्हा व चालक सहित आधा दर्जन लोगो को लोहिया अस्पताल लाया गया|

घटना में दूल्हा मनोज के चाचा ब्रजलेश, ममेरे भाई सुधीर पुत्र शेरसिंह, फूफा सतेन्द्र व बहनोई राधवेन्द्र पुत्र विष्णु दयाल व चालक सतेन्द्र गम्भीर रूप से जख्मी हुये है| उनका उपचार लोहिया अस्पताल में किया गया| उधर राखी के घर दूल्हा सहित आधा दर्जन लोगो के गम्भीर होने की सूचना पर खुशियाँ मातम में बदल गयी| ख़ुशी का माहौल गम में बदल गया|