बीडीसी सदस्य के परिजनों को गोली मारने में फरार प्रधान गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

स्कुटी से फतेहगढ़ जा रहा था आरोपी
फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम सीढे चकरपुर में चुनावी रंजिश को लेकर बीते 14 दिसम्बर को ग्राम प्रधान महिपाल ने चार लोगो को गोली मार दी थी| जिसमे पुलिस ने प्रधान सहित आधा दर्जन लोगो पर मुकदमा दर्ज कर लिया है| शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया|

विदित है की प्रधानी के चुनाव की रंजिश के चलते वर्तमान ग्राम प्रधान महिपाल व उसके साथियों ने बीडीसी सदस्य अरविन्द के भाई 17 वर्षीय सोनू पुत्र छोटे लाल, बहन लक्ष्मी,12 वर्षीय प्रियंका पुत्री छोटे लाल व दो वर्षीय आयुषी पुत्री सुधीर कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया था| बीडीसी सदस्य अरविन्द की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान महिपाल सिंह पुत्र अनोखेलाल व उसके भाई नेपाल सिंह, सतेन्द्र पुत्र वीरपाल, शैलेन्द्र पुत्र बाबू सिंह व दो अज्ञात के खिलाफ धारा 452,147,148,149,323,50 4,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था|
जिसमें फरार चल रहे ग्राम प्रधान महिपाल सिंह को पुलिस ने भोलेपुर के लोको रोड के निकट उस समय आरोपी प्रधान को गिरफ्तार किया जब वह स्कुटी से फतेहगढ़ जा रहा था| थानाध्यक्ष ने बताया की आरोपी को पुलिस ने मसेनी चौराहे से गिरफ्तार किया|