बीजेपी हर बूथ पर गठित कर रही 21 सदस्यीय कमेटी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: बीजेपी ने अपने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को निर्देश दिये है और कहा कि आगामी 5 सितम्बर तक बूथ कमेटी तैयार कर जमा कर दे| साथ की एक बूथ कमेटी पर 21 सदस्य होंना अनिवार्य है|
बीजेपी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रवासी कृष्ण मुरारी शुक्ला ने कादरी गेट पर कैम्प कार्यालय में बैठक का आयोजन किया| जिसमे उन्होंने कहा नवमतदाता अभियान व बूथ संरचना अभियान चलाने का निर्णय पार्टी ने लिया है| 1 सितम्बर से नव मतदाता बनाये जाने का कार्यक्रम चुनाव आयोग ने शुरू कर दिया है| पार्टी का कार्यकर्ता तेजी से इसमे जुट जांये| वही बूथ संरचना में 21 सदस्यीय बूथ कमेटी गठित की जाएगी|
जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने भी अपने विचार रखे| इस दौरान पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, विमल कटियार, संजीब गुप्ता, शिवांग रस्तोगी, मुकेश राठौर, रामवीर शुक्ला, रिंकू दुबे व प्रबल त्रिपाठी आदि रहे|