बीजेपी फतेहगढ़ मंडल की कमेटी भंग

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्ररूखाबाद:भारतीय जनता पार्टी ने फतेहगढ़ मंडल की पूर्व कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन करने के निर्देश दिये| इसके साथ ही साथ पार्टी के नीतिओं को जन-जन तक पंहुचाने के निर्देश भी दिये गये|
मंडल प्रभारी रामवीर शुक्ला ने बताया कि जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह के द्वारा रामवीर चौहान का मनोनयन अध्यक्ष पद के लिये किया था| मंडल अध्यक्ष का कार्य सुचारू रूप से चले इसके लिये पूर्व मंडल अध्यक्ष की कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है| नये अध्यक्ष को एक सप्ताह के भीतर नई कार्यकारणी का गठन करने के निर्देश दिये गये|