बीजेपी ने किसानों के साथ किया बड़ा धोखा:सपा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:समाजवादी पार्टी ने धान की खरीद में लूट, खाद, बीज न मिलना, बिजली के दामों में बढ़ोतरी, गन्ना भुगतान का बकाया आदि समस्याओं को लेकर बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन किया| सपा ने कहा कि भगवा सरकार ने किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है| इसका जबाब आगामी 2019 के चुनाव में अन्नदाता इसका मुंहतोड़ जबाब देने के लिये तैयार है|
सदर तहसील पर सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी की अध्यक्षता में धरने का आयोजन हुआ| जिसमे जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा का कार्यकर्ता अन्नदाता की समस्याओं के समाधान के लिए हर लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वर्तमान प्रदेश सरकर ने आलू की बर्बादी, धान की खरीद में लूट, खाद, बीज न मिलना, बिजली के दामों में बढ़ोतरी, गन्ना भुगतान का बकाया जैसी समस्याओं से किसानो को अपंग बना दिया है|
सपा महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि सपा सरकार ने किसानों के हित की कई योजनाये चलायी| जिससे किसानो अपने को सशक्त महसूस कर रहा था| लेकिन वर्तमान सरकार ने तो किसानों को ऊपर मंहगाई का हंटर चलाने का कार्य किया| जिससे प्रदेश व देश का किसान एक जून की रोटी तक के लिये परेशान है| प्रदेश व जनपद में अपराध का ग्राफ बढ़ा है| आगामी चुनाव में प्रदेश की जनता अखिलेश के साथ खड़ी होगी| डॉ० जितेन्द्र सिंह यादव,पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित,तहसीन सिद्दीकी, महेन्द्र सिंह कटियार, अरशद जमाल सिद्दीकी,चन्द्रपाल सिंह यादव आदि ने भी विचार व्यक्त किये| जिसके बाद आलू का एक बोरा व ज्ञापन तहसीलदार भूपेन्द्र सिंह के द्वारा जिलाधिकारी को भेजा|
जिला महासचिव मंदीप यादव, जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव, चुन्ने यादव, मुन्ना यादव,शिब्बू यादव, रिंकू अग्निहोत्री, रफी अंसारी,ओमप्रकाश शर्मा आदि रहे| संचालन सुरेन्द्र सिंह गौर ने किया|