बीजेपी ने आतंकवाद के विरोध में धरना देकर लिया संकल्प

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:पुलवामा हमले को लेकर जगह-जगह हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच बीजेपी ने भी धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध जाहिर किया| इसके साथ पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा दिखा| भाजपा नेताओं ने साफ कहा की पाक को उसका करार जबाब मिलेगा| आतंकबाद के मुद्दे पर पूरा देश एक जुट है|
शहर के लाल दरवाजे पर जिलाध्यक्ष डॉ0 भूदेव राजपूत की अध्यक्षता में “आतंकवाद के विरोध में संकल्प” कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने धरना दिया| इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि देश की सरकार पर भरोसा रखें| सभी देश व भारत के साथ है| पाक की नापाक हरकत का जबाब मिलेगा| पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान आतंकवाद की फैक्ट्री है|
व्यापारी नेता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने कहा शास्त्र हमें शठे शाठ्यम समाचरेत् (जैसे को तैसा) का पाठ पढ़ाते हैं। अर्थात दुष्ट के साथ दुष्टता का ही व्यवहार उचित है। जो नक्सली, कम्युनिस्ट, माओवादी या आतंकवादी निरपराध लोगों को निशाना बना रहे हैं, उनके साथ भी उसी तरह से व्यवहार करने की जरूरत है| विधायक अमर सिंह खटिक व नागेन्द्र सिंह राठौर ने भी विचार रखे| सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि विश्व के कई देश आतंकवाद के मुद्दे पर भारत के साथ है| उन्होंने कहा की शहीदों का बलिदान व्यर्थ नही जायेगा| सभी लोग मिलकर आतंकवाद के विरोध में संकल्प लें| इसके साथ ही आतंकवाद का पुतला फूंका|चालन रुपेश गुप्ता ने किया|
इस दौरान पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार,शैलेंद्र सिंह राठौर,प्रदीप सक्सेना,डॉ० प्रभात अवस्थी,ममता सक्सेना, बबीता पाठक, रजनी गुप्ता, हिमांशु गुप्ता,संजीव गुप्ता,पूर्व महामंत्री विमल कटियार,संजीव मिश्रा ‘बॉबी’, पूर्व शमशाबाद चेयरमैन विजय गुप्ता, सभासद श्यामसुंदर लल्ला,पूर्व महामंत्री विमल कटियार, राम आसरे दिवाकर, रामवीर सिंह चौहान, रामवीर शुक्ला,शिवांग रस्तोगी आदि रहे|