बीजेपी नेताओ ने थानाध्यक्ष को हड़काया, दरोगा लाइन हाजिर

CRIME POLICE

फर्रुखाबाद: सांसद मुकेश राजपुत के पुत्र अमित राजपूत के साथ मारपीट करने की घटना से आक्रोशित बीजेपी नेताओ थानाध्यक्ष पर हावी हो गये |उन्हें जमकर हड़काया | वही आरोपी दरोगा मो० आसिफ को लाइन हाजिर कर दिया गया है|
रेलवे स्टेशन के निकट वाल्मीकि मंदिर के निकट बजरिया चौकी इंचार्ज मो० आसिफ के द्वारा अमित के थप्पड़ मार देने की घटना ने तूल पकड़ लिया| जिसके बाद एक सैकड़ा बीजेपी नेता घटना स्थल पंहुचे| जंहा एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ सिटी मौके पर पंहुचे| वही थानाध्यक्ष मऊदरवाजा राजेश पाठक को बुला लिया| जंहा बीजेपी नेता रुपेश गुप्ता ने थानाध्यक्ष की क्लास लगा दी| उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओ का अपमान नही बर्दास्त किया जायेगा| जिसके बाद काफी देर विवाद हुआ| जिसके बाद सभी दरोगा के खिलाफ तहरीर लेकर थाना मऊदरवाजा पंहुचे| उन्होंने सीओ व थाना पुलिस पर भी आरोप-प्रत्यारोप लगाये| कहा कि थाना पुलिस बीजेपी नेताओ का शोषण कर रही है |दरोगा के खिलाफ तहरीर दी|एएसपी त्रिभुवन सिंह ने बताया कि दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है| मामले की जाँच की जा रही है| दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|