बीजेपी नगर की कार्यकारणी घोषित,मीडिया प्रभारी बने विकास पांडेय

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP सामाजिक

फर्रुखबाद: भाजपा नगर अध्यक्ष ने अपनी कमेटी की घोषणा कर दी| जिसमे उन्होंने सदर विधायक समर्थक विकास पांडेय को नगर मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया है|
नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता ने कादरी गेट स्थित बीजेपी के कैम्प कार्यालय में कमेटी की घोषणा की गयी| जिसमे रामकिशोर सैनी, अन्नू दुबे, संतोष राजपूत, संजू शर्मा व राजकुमार वर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है| एक उपाध्यक्ष का पद खाली है| नरेंद्र राठौर व प्रबल त्रिपाठी को महामंत्री बनाया गया है| मुकुल अग्निहोत्री, विकास गुप्ता, उधन सिंह, मंजू शिखा व सरल त्रिवेदी को मंत्री बनाया गया है| जबकि एक मंत्री का पद अभी खाली है|
संजीब गुप्ता को कोषाध्यक्ष व नगर मीडिया प्रभारी का दायित्व विकास पाण्डेय को दिया गया है|