बीजेपी के पूर्व विधायक का पेट्रोल पम्प सीज

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: योगी सरकार के आदेश पर चल रहे पेट्रोल पम्पो के चेकिंग अभियान में शनिवार को बीजेपी के पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार का पेट्रोल पम्प अफसरों ने सीज कर दिया| पेट्रोल पम्प में घटतौली मिली| सीज करने के दौरान पूर्व विधायक और अन्य भाजपा नेताओ के साथ अफसरों की तीखी नोकझोंक हुई|
शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट मार्ग पर चाँदपुर गाँव के निकट पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार का नेहा फिलिग़ के नाम से पेट्रोल पम्प है| जिसमे जाँच करने बाँट-माप निरीक्षक अजय द्विवेदी अपनी टीम के साथ जाँच करने पंहुचे| जंहा उन्हें 40 एमएल पेट्रोल कम मिली| इसके बाद उन्होंने पम्प सीज करने की कार्यवाही शुरू कर दी|
जिसकी सूचना पेट्रोल पम्प कर्मियों ने पूर्व विधायक को दी| पूर्व विधायक अपने साथ जिला महामंत्री विमल कटियार को लेकर पंहुचे| उन्होंने पम्प को सीज करने पर आपत्ति कर दी| इस दौरान बीजेपी नेताओ की नोकझोंक भी हो गयी| जिसके बाद अफसरों ने सूचना जिला पूर्ति अधिकारी आमिर खान को दी| कुछ देर बाद ही डीएसओ भी आ गये| इसके बाद पुन: पेट्रोल पम्प की माप कराई गयी| उस दौरान भी पेट्रोल कम मिली| इसके बाद दो पेट्रोल की मशीने सीज कर दी गयी| बाँट-माप निरीक्षक अजय द्विवेदी ने बताया कि मशीनों में 35-40 एमएल कम पेट्रोल मिला| जिस कारण सीज की गयी| रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी जायेगी|