बीजेपी की राजकुमारी व सपा की ज्ञान देवी के पर्चे बैध

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP ZILA PANCHAYAT

फर्रुखाबाद: सपा व बीजेपी प्रत्याशी के जबाबी पर्चा दाखिल करने और दोनों के पर्चे बैध पाये जाने के बाद अब दोनों में कांटे की टक्कर की सम्भावना बन गयी है| दोनों पक्ष जोड़-तोड़ में तेजी से लगे है |

सपा की ज्ञानदेवी की तरफ से तीन नामांकन पत्र दाखिल किये गये | जिसमे रश्मि यादव, सपा महानगर अध्यक्ष विजय यादव, लक्ष्मी रीटा प्रस्तावक व अनुमोदक में उमेश यादव, ममता देवी व आशा देवी बनी है| वही बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत के चालक कल्लू की पत्नी राजकुमारी ने प्रतिवन सिंह, रमेश राजपूत, नीलेश को प्रस्तावक बनाया है| वही अनुमोदक में रिंकी, ममता व सुरेश चन्द्र के नाम शामिल है|

नामांकन दाखिल होने की समय अबधि के बाद नामांकन पत्रों की जाँच की गयी जिसमे दोनों के पर्चे बैध पाये गये| जिससे अब दोनों पक्षों में कांटे की टक्कर के आसार है| 19 अगस्त को उम्मीदवार की नाम वापसी के साथ ही साथ 22 अगस्त को मतदान कराया जायेगा उसी दिन मतगणना करायी जायेगी|