बीजपी ने महिलाओ के लिये चलाई कई योजनायें

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी ने प० दीन दयाल उपाध्यय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत आयोजित मातृत्व सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया| जिसमे आशाओं व स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को सम्मानित किया गया |

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुची पूर्व मंत्री प्रेम लता कटियार ने कहा कि पीएम मोदी ने सवा तीन वर्ष के कार्यकाल में महिलाओ को मजबूती प्रदान की| उनके लिये विभिन्य योजनाये चलायी| क्रांति के रूप में केंद्र व राज्य की सरकार चल रही है| पिछली सरकारों ने महिलाओ के लिये कुछ भी नही किया| उनके परिवार का पालन-पोषण कैसे हो इसमे पिछली सरकार नाकाम रही| लेकिन वर्तमान में केंद्र व प्रदेश गरीब को आधार मान कर कार्य कर रही है| आज पीएम के सफाई अभियान में महीलाओ को प्रण लेना होगा तभी गाँव नगर शौचालय युक्त होंगे|

कानपुर की पार्षद रीता शास्त्री ने कहा कि महिलाओ के लिये विशेष कार्य बीजेपी सरकार कर रही है| डॉ० रजनी सरीन ने कहा कि महिलाओ को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए| कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजू राजे ने की| जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता सक्सेना, मिथिलेश अग्रवाल,जिला महामंत्री विमल कटियार,सुमन राठौर, डॉ० विनीता मिश्रा, संजीव गुप्ता, शिवांग रस्तोगी, रुपेश गुप्ता आदि मौजूद रहे| संचालन मीरा सिंह ने किया|