बीच रास्ते में टूटा भाजपाईयों का विजय संकल्प

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: लोक सभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं न जोश भरने के लिए निकाली गयी विजय संकल्प बाइक रैली आधे रास्ते से ही खत्म हो गयी|
दरअसल भाजपा नेतृत्व के निर्देश में पूर्व से तय कार्यक्रम के सदर विधान सभा में विजय संकल्प बाइक रैली का आयोजन शनिवार को किया गया|जिसमे पूरी सदर विधान सभा से कार्यकर्ता बुलाये गये|बाइक रैली बरौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गुरुगांव देवी,बीबीगंज,चौक,फतेहगढ़ चौराहा,जिला जेल,याकूतगंज,सेन्ट्रल जेल चौराहा,मसेनी,पांचाल घाट,कादरी गेट,आईटीआई,रेलवे स्टेशन,पंडाबाग मन्दिर होते हुए नगर के रामानन्द कालेज में समाप्त होनी थी|
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बाइक रैली में बुलाये गये कार्यकर्ताओं की बाइकों में पेट्रोल डालने के लिए हथियापुरस्थित एक पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल डलाने के लिए कार्यकर्ताओं को पर्ची भी दी गयी| लेकिन जब कार्यकर्ता पेट्रोल पम्प पर पंहुचे तो उन्हें पेट्रोल नही मिला|जिससे कार्यकर्ताओं ने पम्प पर हंगामा भी किया| जिसके बाद रैली शुरू की गयी| जिसमे सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी,विजय संकल्प रैली के सदर विधान सभा प्रभारी शैलेन्द्र सिंह राठौर,नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता,भास्कर दत्त द्विवेदी,लोक अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष डॉ0 अरविन्द गुप्ता,नगर अध्यक्ष रामवीर चौहान,रामवीर शुक्ला,रानू दीक्षित,पियूष त्रिपाठी आदि के साथ रैली की शुरुआत की गयी|रैली बरौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गुरुगाँव देवी,बीगंज,चौक,फतेहगढ़ चौराहा होते हुए जिला जेल पर ही समाप्त हो गयी|सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बाइकों में पेट्रोल की व्यवस्था ना होने से आक्रोशित कार्यकर्ता चले गये| जिससे रैली आगे नही जा सकी| क्योंकि जिला जेल आते-आते बाइकों की संख्या कम हो गयी थी|नगर मीडिया प्रभारी विकास पाण्डेय,प्रबल त्रिपाठी,अन्नू दुबे,नरेंद्र राठौर,पंकज पाल आदि रहे| 
विजय संकल्प रैली के सदर विधान सभा प्रभारी शैलेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि रैली मौसम खराब होने के चलते बीच में रद्द की गयी| पेट्रोल को लेकर कोई विवाद नही हुआ| कुछ कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल की पर्ची पर संख्या बढ़ाकर लिख ली गयी थी| जिससे पेट्रोल पम्प से तेल देने से मना किया गया| रैली के बाद 30 कार्यकर्ताओं की बाइकों में तेल डाला गया| 
रैली में पटाखे चलाकर पाक मुर्दाबाद के लगाये नारे 
भोलेपुर विजय संकल्प रैली के पंहुचने पर भाजयुमों जिलाध्यक्ष मयंक बुंदेला,मंडल अध्यक्ष शिवम दुबे आदि ने बाइक रैली का पटाखा चलाकर व पाक मुर्दाबाद के नारे लगाकर स्वागत किया| 
भाजपा की बाइक रैली में लगे बंदेमातरम् के नारे
शमसाबाद में आयोजित की गयी बाइक रैली में बंदेमातरम् व भारत माता के नारे गूंजे|बाइक रैली में जिलाध्यक्ष डॉ० भूदेव राजपूत,विधायक अमर सिंह खटिक,जय गंगवार आदि ने रैली की अगुवानी की|