बिल जमा करने को धूप में पांच घंटे बिलबिलाये उपभोक्ता

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन विद्युत विभाग

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) विधुत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे है| जिससे सरकार को तो लाखो का चूना लग ही रहा है साथ ही साथ आम जनमानस को भी घंटो धूप में खड़ा होना पड़ता है| सोमबार को भी बिल जमा करने के समय गायब विधुत कर्मीयों को देखकर भीड़ ने हंगामा कर दिया| जिसके बाद दोपहर बाद प्रक्रिया शुरू हो सकी |

सोमबार को विधुत बिल जमा होने थे| दोपहर बाद तक उपभोक्ताओं की एक अच्छी संख्या बिल जमा करने के लिये पंहुची| लेकिन कोई अफसर या कर्मी मौजूद नही था | उपभोक्ता कर्र घंटे तक इंतजार करते रहे| इसके बाद जब उनका धैर्य जबाब दे गया तो उन्होंने जमकर हंगामा कर दिया| घटना की सूचना विभाग का आला अफसरों को दी गयी| हंगामा होने की सूचना मिलने पर आनन-फानन में विधुत कर्मी लगभग पांच घंटे बाद पंहुचे| इसके बाद बिल जमा होने की प्रक्रिया शूरू हो सकी|