बाढ़ सम्बन्धित अधिकारियो के अवकाश पर रोंक

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: जिले में प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर बाढ़ राहत से सम्बधित जानकारी ली| उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिये की किसी भी कीमत पर बाढ से सम्बन्धित अफसरों को अवकाश नही दिया जायेगा|

उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी अमीर खान से बाढ़ क्षेत्र में कितना राहत सामिग्री वितरीत की गयी| जिस पर उन्होंने 2100 सौ पैकेट वितरीत किये जाने की बात कही| मंत्री ने अन्य को भी जल्द राशन उपलब्ध कराने के निर्दश दिये| मंत्री ने फर्जी राशन कार्ड बनाकर राशन ले रहे अपात्रो का नाम सूची से काटा जाये| उन्होंने बाढ से सम्बन्धित अफसरों को किसी भी कीमत पर अवकाश ना देने के निर्देश जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार को दिये| साथ ही साथ अधिशाषी अधिकारी सिचाई को निर्देश दिये की वह प्रति दिन बाढ क्षेत्रो का दौरा करे|

बीएसए से ड्रेस व पुस्तक वितरण सम्बन्धित जानकारी ली| उन्होंने ईओ नगर पालिका को निर्देश दिये की शहर में दवाई का छिडकाब किया जाये| व नगर की नाली व नाले भी साफ हो| सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह,सदर विधायक मेजर सुनील दत्त, विधायक सुशील शाक्य, एसपी दयानंद मिश्रा आदि मौजूद रहे|