बाढ़ पीड़ितों के लिए भगवा पैकेटों में पंहुची राहत सामिग्री

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: जनपद में बाढ़ दिन प्रतिदिन बढती जा रही है|दर्जनों गाँव बाढ की चपेट में है| जिसके चलते जिला प्रशासनकी मांग पर सरकार से राहत सामिग्री सभी तहसील मुख्यालयों पर पंहुच गयी| लेकिन राहत सामिग्री बाढ़ क्षेत्र को देखते हुए काफी कम है|
जनपद में तीन तहसीलें है| जिसमे अमृतपुर तहसील पूरी, कायमगंज तहसील लगभग आधी व सदर तहसील आंशिक रूप से बाढ़ से प्रभावित होती है| सदर तहसील में कटरी धर्मपुर, कटरी गंगपुर, कटरी शिकारपुर, कमालगंज क्षेत्र का ग्राम खेमरेंगाई,पंखीयों की मडैया, छोटी गुलरिया, बड़ी गुलरिया, हनुमंत की मडैया आदि मुख्य है|
वही अमृतपुर तहसील के भी दर्जनों गाँव बाढ की चपेट में आते है| सरकारी आंकड़े फ़िलहाल 13 गाँवो को बाढ़ की चपेट में बता रहे है| वही कायमगंज तहसील में भी गाँव बाढ़ से प्रभावित होते है| तीनो तहसीलों में बाढ पीड़ितों की संख्या कई हजारों में होती है| वही सरकार ने केबल 1000 बाढ राहत सामिग्री के पैकेट भेजे है| जिसमे सदर तहसील में कुल 200 पैकेट, अमृतपुर तहसील में कुल 500 पैकेट व कायमगंज में 300 पैकेट राहत सामिग्री के पैकेट भेजे गये है|
राहत सामिग्री के पैकेटों में बाढ़ पीडितों को मिलेगा क्या
बाढ राहत के लिए योगी सरकार ने भगवा पैकेट तैयार किये है| जिसके ऊपर पीएम मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चित्र छपा है| इसके साथ पैकेट के भीतर 10 किलो चावल, 10 किलो आटा,2 किलो भूना चना, 2 किलो अरहर की दाल, 500 नमक, 250 ग्राम हल्दी, 250 ग्राम धनिया, 1 मोमबत्ती का पैकेट, 1 माचिस का पैकेट, 10 पैकेट बिस्किट, 1 लीटर रिफ़ाइन्ड मिलेगा| वही पैकेट के साथ अलग से 10 किलो आलू व 5 किलो लाई बाढ़ पीड़ितों को उपलब्ध करायी जायेगी|
तहसीलदार सदर ने बताया कि अभी फ़िलहाल 200 पैकेट राहत सामिग्री उपलब्ध हो गयी है| भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर और मांग की जायेगी|