बाढ़ के पानी में डूबकर पल्लेदार की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन विद्युत विभाग

फर्रुखाबाद: बाढ के पानी ने युवक की लाश तैरते देखकर मौके पर भीड़ लग गयी| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची| पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी| युवक की शिनाख्त पल्लेदार के रूप में की गयी है |
जनपद शहजंहापुर के अल्लागंज जाटव गौटिया इस्लामगंज निवासी 30 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र किशन पाल थाना राजेपुर क्षेत्र के इटावा-बरेली हाई-वे पर निविया चौराहे पर स्थित एक कोल्ड में पल्लेदारी करता था| रविवार को वह निविया पुलिस के निकट बाढ़ के पानी में उसकी लाश तैरती हुई मिली|
लाश देखकर मौके पर भीड़ लग गयी| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| जिसके बाद उपनिरीक्षक अनुराग सिंह मौके पर पंहुचे| उन्होंने जाँच पड़ताल की| मृतक केबल चड्डी-बनियान ही पहने था| दरोगा अनुराग सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना भेजी गयी है| उनके आने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी|