बालक के साथ खेत में किया कुकर्म

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मेरापुर)घर के बाहर खेल रहे बालक को खेत में ले जाकर कुकर्म किया गया| घटना के बाद परिजनों ने घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी| पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू की लेकिन मुकदमा दर्ज नही किया|
\थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच वर्षीय बालक गाँव के ही बच्चों के साथ गुरुवार दोपहर घर के बाहर खेल रहा था| आरोप है की उसी समय युवक संजीव राजपूत बालक को टॉफी का लालच देकर सरसों के खेत में ले गया| जहां बालक के साथ संजीव राजपूत ने दुष्कर्म किया| जिससे बालक लहूलुहान हो गया| घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से खिसक गया| बालक चीखता हुआ घर पहुंचा बालक ने परिजनों को घटना की जानकारी दी| जिसके बाद बालक के पिता ने थाने में आरोपी के विरुध्द तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मामला पंजीकृत नही किया|
प्रभारी निरीक्षक सुदीप मिश्रा ने बताया की उन्हें घटना के सम्बन्ध में कोई जानकारी नही है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|