अपडेट:बारात में फायरिंग,गोली लगने से युवती गंभीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर/नगर) गेस्ट हॉउस में विवाह समारोह के दौरान अचानक गोली चलने से युवती के सिर में गोली लग गयी| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गयी| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| पुलिस जाँच में जुटी है| घायल युवती को परिजन ले गये|
थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित एक गेस्ट हॉउस में विवाह समारोह चल रहा था| उसी समय बारात में शामिल एक युवक ने फायरिंग शुरू कर दी| जिससे गोली जनपद शहजंहापुर जलालाबाद बारा पत्थर काशीराम कालोनी निवासी युवती 20 वर्षीय प्रगति गुप्ता पुत्री सुनील गुप्ता के सिर में लगी | गम्भीर हालत होने पर परिजन उसे उपचार हेतु ले गये| उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया| घटना के पीछे पुलिस कुछ और घटना की गणित लगा रही है| बताया गया की गोली चलाने वाला युवती का पूर्व परिचित है| घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया गया है| युवती वर्तमान में अपने परिवार के साथ रुद्र्पुर में रह रही है| लोहिया अस्पताल में ईएमओ डॉ० अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया की युवती के गोली लगने जैसी हालत लग रही है| लेकिन जख्म में गोली नही है| थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया की परिजनों के अनुसार विवाह में गोली लगने से युवती जख्मी हुई है| उसे परिजन उपचार हेतु ले गये है| जाँच की जा रही है|तहरीर नही मिली है| गोली की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है|