बारातियों ने व्यापारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा،आधा दर्जन जख्मी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) बीती रात आयी बारात में बारातियों के द्वारा दौड़ा-दौड़ा कर मारपीट की घटना ने तूल पकड़ा तो बरातियो पर कार्यवाही को लेकर व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया| लोग धरने पर बैठ गये | वही विधायक अमर सिंह खटिक भी दुकानदारों के समर्थन में पंहुचे| बाद में सीओ ने कार्यवाही का भरोसे देकर धरना समाप्त कराया|
थाना क्षेत्र के ग्राम रजलामई निवासी मुकेश कुमार जाटव की पुत्री लक्ष्मी का ग्राम कुबेरपुर थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज निवासी सीआरपीएफ के जवान गजेंद्र सिंह पुत्र शिव सिंह से तय हुआ था| विवाह फैजबाग़ के गेट्स हांउस में तय हुआ था| बारात आने के बाद डांस तेज हो गया| 30 नवम्बर की सुबह एक बराती नशे की हालत में फैजबाग तिराहे पर खड़े होकर फर्रुखाबाद जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था| तभी दिल्ली से फर्रुखाबाद जाने वाली एक निजी बस जो फर्रुखाबाद जा रही थी को खड़ा देख बाराती उसमे चढने लगा| जिसका परिचालक अखिलेश मिश्रा द्वारा शराबी को बस में बिठाने से मना कर दिया| जिस से विवाद हो गया| उन्होंने परिचालक को पीटना शुरू कर दिया| विवाद होता देख कस्बे के लोगो ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया| कुछ देर बाद गेस्ट हॉउस में रुके अन्य बाराती भी आ गये उन्होंने कस्बा के लोगो पर लाठी-डंडे और ईंट पत्थर से हमला कर दिया| जिससे लगभग आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये | बरातियों ने दुकानों में भी तोड़फोड़ कर दी| जिससे पूरा बाजार बंद हो गया| मारपीट में कुइयांखेड़ा निवासी बस परिचालक अखिलेश मिश्रा ग्रामीण पप्पू सुशील सुनील कुमार होमगार्ड दिनेश कुमार बलराम सिंह तथा ग्रामीण महेंद्र सिंह सहित कई लोग इस घटना में घायल हुए हैं

भयभीत व्यापारियों ने डायल 100 को सूचना दी| जिसके बाद मौके पर पुलिस पंहुची| थानाध्यक्ष रविन्द्र यादव ने दोनों पक्षो को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नही बनी| हालत बेकाबू देख पुलिस ने दोनों पक्षो के लोगो को हिरासत में ले लिया| व्यापारियों ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया|

आक्रोशित व्यापारी बाजार बंद कर फैजबाग तिराहे पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थल पर धरने पर बैठ गये| मामले की सूचना पर भाजपा के विधायक अमर सिंह खटिक,भारतीय किसान मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष राम राजपूत तथा जय गंगवार،नरेश गंगवार भी धरने पर बैठे| भाजपा विधायक के धरने पर बैठने की खबर पर सीओ नरेश कुमार، थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार मौके पर पंहुचे और व्यापारियों को न्याय का भरोसा दिया|

विधायक अमर सिंह खटिक ने बताया की दोनों पक्षों में पुलिस की मौजूदगी में समझौता करा दिया गया है|