बाबा की अस्थियाँ विसर्जित करने आया युवक गंगा में डूबा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि)बाबा की अस्थियों को विसर्जित करने परिवार सहित आया युवक गंगा में अचानक डूब गया| पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की| लेकिन उसका फिलाहल पता नही चला है| पुलिस तलाश में जुटी है|
जनपद फिरोजाबाद के सिरसागंज कठफोरी निवासी मनोज कुमार कुशवाह के पिता बाबूराम की मौत हो गयी थी| वह अपने बड़े भाई अमर सिंह,बहन किरन देवी, 23 वर्षीय पुत्र शिवम प्रताप सिंह आदि के साथ बुलेरो से पांचाल घाट गंगा तट पर उनकी अस्थियों का विसर्जन करने आये थे| अस्थियों को गंगा में विसर्जित करने के बाद सभी लोग पांचाल घाट पर गंगा स्नान करने लगे| मनोज का पुत्र शिवम बुलेरो चालक समरजीत पुत्र मुन्ना सिंह के साथ गंगा में नहाने के लिए उतरा|
तभी अचानक दोनों गहरे पानी में चले गये| चालक किसी तरह बच गया| लेकिन शिवम गंगा के गहरे पानी में डूब गया| शिवम के गंगा में डूबने से हड़कम्प मच गया| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| जिसके आधे घंटे के बाद पांचाल घाट चौकी का सिपाही व एक घंटे के बाद चौकी इंचार्ज अंकुश राघव मौके पर पंहुचे| उन्होंने गोताखोरों की मदद से शिवम की तलाश शुरू करायी| खबर लिखे जाने तक शिवम का कोई पता नही चला|