बाढ से 50 बीघा भूमि कटी, 70 मकानों पर संकट के बादल!

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) लगातार बढ़ रही बाढ से रामगंगा के रास्ते में आने वाली लगभग 50 बीघा भूमि कट गयी है| वही लगभग 70 ग्रामीणों के आवासों पर संकट के बादल बने हुये है| जिससे ग्रामीण खुद ही अपने आवासों को तोड़ने में लगे है|
क्षेत्र के ग्राम अलादादपुर भटौली में ग्रामीण भयभीत है| गाँव में लगभग दो दर्जन मकान टूट चुके है| जो कच्चे मकान थे वह कट गये थे| बीते एक दिन पूर्व जिलाधिकारी मोनिका रानी ने गाँवो का भ्रमण किया था| उन्होंने बाढ पीड़ित ग्रामीणों की व्यवस्था प्राथमिक विधालय में कराने के निर्देश एसडीएम रमेश यादव को दिये थे| इसके बाद भी अभी तक जिलाधिकारी के आदेश पर अमल नही किया गया| ना ही विधालय में लाइट लगी और ना ही रुकने के लिये टेंट लगाया गया|
ग्रामीण महिला किरन ने बताया की कटान के डर से अपना मकान तोड़ लिया है| इसके साथ ही शिवमंगल, वीरपाल, मनोज, रामा देवी आदि ग्रामीणों के मकान टूट गये है| लगभग 70 ग्रामीणों के मकान खतरें में है| जबकि 50 बीघा भूमि भी कट चुकी है|