बाढ के पानी में बाइक सहित डूबा युवक,मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) बाइक से अपने घर जा रहे युवक की बाढ़ के पानी में डूबकर गम्भीर हो गयी| पुलिस ने उसको लोहिया अस्पताल भेजा| जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम चित्रकूट में सड़क पर डीप बनी है| उससे ऊपर से बाढ़ का पानी वह रहा है| तभी एक युवक बाइक पर सबार होकर फर्रुखाबाद के लिये राजेपुर की तरफ से आ रहा था| अचानक निकलते समय वह डीप के ऊपर वह रहे बाढ़ के पानी में डूब गया| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और उसकी बाइक निकाल ली| जिसके बाद थानाध्यक्ष अंगद सिंह गोताखोर लेकर आये उन्होने कड़ी मसक्कत के बाद उसे बाहर निकाला| पुलिस उसे लेकर लोहिया अस्पताल में पंहुची| जंहा चिकित्सक राजकिशोर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया| मृतक राहुल पुत्र नरेंद्र महमूदपुर जहानगंज का निवासी बताया गया है|
थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को लोहिया अस्पताल में रखाया गया है| परिजनों को सूचना दी जा रही है|